भैया, एम्बुलेंस जल्दी भेजिए… बिहार के ‘हनुमान’ स्टार्टअप ने कैसे बनायी लाखों की लाइफलाइन

पटना : बिहार की धरती पर जन्म लिए एक उद्यमी ‘हनुमान एम्बुलेंस को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिहार सहित पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक सरल स्वास्थ्य सेवा शुरू की, जो लाखों लोगों के लिए जीवन-रेखा साबित हुई। स्टार्टअप की शुरूआती यात्रा को याद करते हुए फाउंडर नीरज झा ने कहा कि साल 2020 में, जब कोविड महामारी की शुरुआत हुई थी, तब हालात बेहद भयानक और अनिश्चित थे।

आपातकालीन एम्बुलेंस और उचित चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी महसूस की गई

खासकर, उन लोगों के लिए जिन्हें अपने घरों में ही कोरोना वायरस का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में आपातकालीन एम्बुलेंस और उचित चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी महसूस की गई। इसी स्थिति को देखते हुए, डॉ. नीरज झा नाम के एक युवा डॉक्टर और उनकी टीम ने मिलकर एक आपातकालीन चिकित्सा सेवा शुरू की, जिसका नाम ‘हनुमान’ रखा गया। यह सेवा कई गंभीर मरीज़ों के लिए ‘संजीवनी’ साबित हुई। इसकी शुरुआत ‘चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़’ (CIMP) में, डॉ. नीरज झा के करीबी सहयोगी संतोष सिंह की मदद से की गई थी।

इस सेवा के तहत, हम बस एक नंबर पर कॉल कर सकते थे

इस सेवा के तहत, हम बस एक नंबर पर कॉल कर सकते थे और बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा कर्मचारी और ज़रूरी उपकरण हमारे दरवाजे तक पहुंच जाते थे। इसकी शुरुआत जुलाई 2020 में महज दो लाख रुपए के छोटे से निवेश के साथ हुई थी। अब पांच सालों के भीतर ही ‘हनुमान एम्बुलेंस’ का कुल कारोबार (टर्नओवर) बढ़कर करोड़ों रुपए तक पहुंच गया है। ‘हनुमान’ में कई समर्पित कर्मचारी कार्यरत हैं।

हनुमान एंबुलेंस ने बचाई 2 लाख से अधिक लोगों की जान 3 हजार से अधिक नेटवर्क

आपको बता दें कि हनुमान एम्बुलेंस सेवा के जरिए अबतक लगभग दो लाख से अधिक लोगों की जान बचाई जा चुकी है। यह सेवा न केवल शहरी इलाकों में सक्रिय है, बल्कि ग्रामीण बिहार में भी बेहद प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में तीन हजार से अधिक पूरे भारत व तीन सौ से अधिक पूरे बिहार में एंबुलेंस नेटवर्क बनाकर एक इतिहास रचा दिया है। साल 2022-23 में बिहार सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना के जरिए 25 लाख व सरकार के मैचिंग स्पोर्ट लोन के जरिए 50 लाख का ऋण प्राप्त करके आज इस मुकाम को हासिल किया है।

यह भी पढ़े : समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img