Deoghar में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो सौ लीटर महुआ जावा किया नष्ट

Jharkhand: झारखंड में रामनवमी से पहले उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग ने Deoghar में छापेमारी की है और इस दौरान देशी शराब के भट्टों को नष्ट किया है।

दो सौ लीटर महुआ जावा नष्ट किया गया

बता दें रामनवमी को देखते हुए पूरे Deoghar में पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था बहाल की गई है। देवघर के उत्पाद विभाग ने रविवार देर रात मोहनपुर के तिलैया मझियाना गांव में टीम के साथ छापेमारी की और करीब दो सौ लीटर महुआ जावा नष्ट किया।

गलत तरीके से शराब बनाने पर हुई कार्रवाई

उत्पाद विभाग के प्रभारी मणिकांत कुमार की निगरानी में गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मी को यह सूचना मिली थी कि आनंदी मंडल नाम के एक व्यक्ति गलत तरीके से महुआ शराब बना रहा है और वही शराब आने वाले रामनवमी के समय लोगों के बीच बेची जाएगी,जानकारी प्राप्त होते ही Deoghar के उत्पाद विभाग की टीम मोहनपुर के तिलैया मझियाना गांव पहुंची और महुआ बना रहे सारे सामग्री को नष्ट किया।

 

 

 

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...