इंटर के रिजल्ट में गयाजी के आर्ट्स में बनी बिहार टॉपर निशु कुमारी, परिवार में हर्षोल्लास

गयाजी : बिहार बोर्ड ने आज यानी 23 मार्च को इंटर का रिजल्ट अभी थोड़ी देर पहले जारी किया है। इसी बीच गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा निशु कुमारी ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। निशु ने सभी विषयों में अंव्वल अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अपने आप में बेहद दुर्लभ और प्रेरणादायक है।

निशु कुमारी खिजरसराय के लोदीपुर गांव की निवासी हैं व यशवंत इंटर स्कूल की नियमित छात्रा रही हैं

निशु कुमारी खिजरसराय के लोदीपुर गांव की निवासी हैं और यशवंत इंटर स्कूल की नियमित छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का बड़ा योगदान है। स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि निशु शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही है और पढ़ाई के प्रति उसका समर्पण हमेशा से सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि निशु एक दिन जरूर टॉप करेगी।

Topper Nishu Kumari 1 1 22Scope News

निशु ने मैट्रिक परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन मात्र 2 अंकों से टॉप करने से चूक गई थीं

गौरतलब है कि निशु ने मैट्रिक परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन मात्र दो अंकों से टॉप करने से चूक गई थीं। उस समय शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें निराश न होने की सलाह दी और आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। निशु ने उस प्रेरणा को अपनी ताकत बनाया और इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे बिहार में टॉप कर दिखाया। निशु की सफलता का एक और खास पहलू यह है कि परीक्षा देने के बाद ही उन्होंने अपने शिक्षकों से कहा था कि उन्हें इंटरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। बीते 19 मार्च को उन्हें पटना इंटरव्यू के लिए बुलाया भी गया।

Topper Nishu Kumari 2 22Scope News

इंटरव्यू देने के बाद निशु पूरी तरह आश्वस्त थीं कि वह इस बार टॉप करेंगी

इंटरव्यू देने के बाद निशु पूरी तरह आश्वस्त थीं कि वह इस बार टॉप करेंगी। आज जब रिजल्ट घोषित हुआ तो उनकी यह बात पूरी तरह सच साबित हुई। निशु कुमारी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। गांव और स्कूल में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। उनकी सफलता ने अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। निशु कुमारी की यह कहानी साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सफलता दूर नहीं होती।

Topper Nishu Kumari 3 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 26 में से 19 रहीं टॉप

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...