बोकारो : BSL के डिप्टी मैनेजर राजकरण सिंह को उनकी मां नवप्रीत कौर के साथ पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स से जुड़ा है, जहां 18 अगस्त की रात उन्होंने मिलकर एक लाख रुपये कीमत की हीरा जड़ित सोने की अंगूठी चुरा ली।
शोरूम प्रबंधक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मां-बेटे को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की गयी अंगूठी बरामद की गई है।
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और अंगूठी को छिपाने के लिए प्रयुक्त लाल रंग का छोटा बैग भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



















