झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, सर्वदलीय बैठक 21 को

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक दलों और विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों को सदन में उठाए जाने वाले सवालों का समय पर जवाब देने को कहा गया है।

सर्वदलीय बैठक 21 फरवरी को

सत्र की कार्यवाही को सुचारू रखने के लिए 21 फरवरी को स्पीकर सर्वदलीय बैठक करेंगे, जिसमें सभी दलों के विधायक दल के नेताओं को बुलाया गया है

राजद विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को होगी। यह बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता विधायक दल के नेता सुरेश पासवान करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव और विधायक नरेश सिंह शामिल होंगे। इस दौरान बजट सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...