लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर में चली गोली, डरे सहमे हैं लोग

भागलपुर : सरमसपुर में चली गोली – भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव में विनोद मंडल और उसके परिवार पर अपराधियों ने चलाई गोली। गनीमत ये रहा कि गोली की दो फायर चूक हो गया और दो फायर की गुंज से सरमसपुर दहल उठा। इस गोलीकांड का लाइव वीडियो आप अपने टीवी स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कैसे अपराधी दिनदहाड़े गोली तड़तड़ा रहा है।

सरमसपुर में चली गोली

गोली चलाने वाला अपराधी विरेन्दर मंडल उर्फ हग्गा अपने ननिहाल सरमसपुर में ही रहता है जबकि उसका पुश्तैनी घर रमतुल्लापुर नाथनगर बताया जा रहा है। विवाद का कारण घर के पास रास्ते का बताया जा रहा है। मौके पर लोदीपुर पुलिस पहुंचा और अपराधी को अपने गिरप्त में ले लिया। वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष आरके झा ने कहा कि उचित जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुभम कुमार की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: