पटना: लोकसभा चुनाव खत्म हो गया और सभी अब बेसब्री से चार जून का इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव का परिणाम घोषित हो। हालांकि अभी तक के एग्जिट पोल के अनुसार देश में एनडीए एक लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इधर बीती शाम पाटलिपुत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग मामले में भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि गोली चले या बम, भाजपा डरने वाली नहीं है।
अंतिम चरण में जब सब साफ हो गया कि विपक्षी दल अब सफल नहीं होने वाले हैं तो भाजपा के प्रत्याशी पर गोली चल गया। एग्जिट पोल भी सामने आ गई है और यह साफ साफ दिख रहा है कि ठगने वाली गठबंधन कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार देश में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। बिहार समेत देश के सभी राज्यों में विपक्ष को मुंह की खानी पड़ेगी। बिहार में विपक्ष एक बार फिर से शून्य पर आउट होने वाली है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें
EXIT POLL EXIT POLL EXIT POLL
EXIT POLL


















