Land Dispute में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 जख्मी

बक्सर: बक्सर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गोलीबारी में चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हथियार और खोखा बरामद किया है।

घटना बक्सर के चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा गांव की है जहां भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। घायलों की पहचान सत्यनारायण सिंह, अर्जुन और मुकेश सिंह के रूप में की गई। घटना के बारे में कमलेश सिंह ने बताया कि उनके निवासी सुगन सिंह से उनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। कई बार थाना में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी से भी बातचीत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।

सुबह सुबह खेत जोतने के विवाद में दूसरे पक्ष के लोग हथियार लाठी डंडे से लैस हो कर आए और गोलीबारी करने लगे। उन्होंने बताया कि करीब 20 राउंड गोलीबारी हुई जिसमें तीन व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Madhepura के विकास के लिए सर्वदलीय संगठन का निर्माण, आए सभी दलों के नेता एक मंच पर

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

Land Dispute Land Dispute

Land Dispute

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img