कोलकाता के लिए बस गया में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल

गया : गया से कोलकाता जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से तेज गति से आ रहे हाईवा ने महारानी बस में सामने से टक्कर मार दिया जहां बस पर सवार खलासी सुबोध कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की बस पर 30 से 35 यात्री सवार थे जिन्हें भी चोटें आई हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोग टक्कर की आवाज सुनकर दौड़े जहां सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना गया-डोभी सड़क मार्ग के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सहादेव खाप के पास हुई है।

गया से कोलकाता जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

घटना की सूचना मिलते हीं मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पहुंची। जो लोग घायल है उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें छह से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जबकि 30 से 35 लोग इस पर सवार थे जिन्हें भी चोटें आई है। महारानी बस गया बस स्टैंड से रात 8:30 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई थी जहां 15 किलोमीटर दूर जाकर हाईवा से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पर आगे बैठे लोग जख्मी हो गए जबकि बस के खलासी सुबोध कुमार के दर्दनाक मौत हो गई। सुबोध कुमार का सर धड़ से अलग हो गया। वह हंटरगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img