Buxar-आदित्यनाथ का बिहार दौरा – उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के पिता की मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवारों से मिलने योगी आदित्यनाथ बक्सर पहुंचे. यहां बता दें कि दयाशंकर सिंह का पैतृक आवास बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के राजपुर गांव में है. कुछ दिन पहले ही इनके पिता की मृत्यु हो गयी थी. दाह संस्कार और श्राद्ध कार्यक्रम राजपुर गांव में ही किया जा रहा है. इसी श्रद्धांजलि सभा में शरीक होने योगी आदित्यनाथ राजपुर गांव पहुंचे थे.


