प्रगति यात्रा के तहत 15 को CM पहुंचेंगे बक्सर, DIG ने तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत 15 फरवरी को बक्सर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुखा किया जायेगा। CM के आगमन को लेकर मंगलवार को डीआईजी सत्यप्रकाश ने केशोपुर जलशोध संस्थान, राजपुर कला परसनपाह पंचायत के मॉडल पंचायत सरकार भवन और राजपुर कला पंचायत के कस्तूरबा विद्यालय का जायजा लिया।

15 को CM पहुंचेंगे बक्सर

उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा के साथ ही ड्रोन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए स्पेशल टीम और सादे लिवास में पुलिसकर्मी को तैनात करने का भी निर्देश दिया। डीआईजी सत्यप्रकाश ने बताया कि CM ने इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए कार्यक्रम के आसपास भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की जाएगी साथ ही सुरक्षा व्यस्था को लेकर वैज्ञानिक तकनीक का भी उपयोग किया जायेगा।

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यस्था सुदृढ़ किया जायेगा। मुख्यमंत्री की यात्रा क एदौरण ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बड़े वारदात की कर रहे थे Planning, पुलिस ने 13 को दबोचा

बक्सर से दिनेश राय की रिपोर्ट

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...