पटना में जमीन खरीदना होगा मुश्किल, सर्किल रेट 400% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

पटना में जमीन खरीदना होगा मुश्किल, सर्किल रेट 400% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

22 Scope News Desk :   पटना की व्यावसायिक सड़कों के पास जमीन का सर्किल रेट 380 से 410 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। राजाबाजार की जमीन 2.04 करोड़ और बोरिंग रोड की जमीन 2 करोड़ रुपये प्रति डिसमिल तक हो सकती है। अंतिम फैसला कैबिनेट लेगी।

नये सर्किल रेट से खऱीदारी से लेकर रजिस्ट्री तक बढेगी लागत

पटना में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने वाला है। शहर की व्यावसायिक प्रधान सड़कों के पास स्थित जमीन की सरकारी कीमत (सर्किल रेट) को 380 से 410 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला निबंधन कार्यालय ने यह प्रस्ताव निबंधन विभाग को भेज दिया है। इस पर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा।

प्रस्ताव लागू होने पर राजाबाजार की जमीन का सर्किल रेट 2.04 करोड़ रुपये प्रति डिसमिल और बोरिंग रोड की जमीन 2 करोड़ रुपये प्रति डिसमिल तक पहुंच सकता है। इससे पटना में जमीन की रजिस्ट्री कराना आम लोगों के लिए काफी महंगा हो जाएगा।

9 साल बाद बदलेगा सर्किल रेट

फिलहाल पटना में जमीन की रजिस्ट्री करीब 9 साल पुराने सर्किल रेट के आधार पर की जा रही है। जबकि इन वर्षों में जमीन की बाजार कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। सरकार का मानना है कि सर्किल रेट को बाजार मूल्य के अनुरूप करना जरूरी हो गया है।

सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाला 10 प्रतिशत शुल्क भी बढ़ जाएगा, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

सड़क के हिसाब से कितनी बढ़ेगी कीमत

प्रस्ताव के अनुसार:

व्यावसायिक मुख्य सड़क के पास – 380 से 410 प्रतिशत

व्यावसायिक सहायक सड़क – 350 प्रतिशत

आवासीय मुख्य सड़क – 265 प्रतिशत

आवासीय सहायक सड़क – 200 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ सकता है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

राजाबाजार, खाजपुरा, मीठापुर, फ्रेजर रोड, जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, कंकड़बाग, खेतान मार्केट, पटना मार्केट, हनुमान नगर, बोरिंग रोड, गांधी मैदान और बेली रोड जैसे इलाकों में करीब 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इन इलाकों में नई प्रस्तावित दर हैं……

 

पूराने दर के हिसाब से राजाबाजार में जमीन का दर ₹40 लाख से बढ़ा कर ₹2.04 करोड़, बोरिंग रोड में ₹40 लाख से बढ़ा कर ₹2 करोड़, फ्रेजर रोड में ₹40 लाख से बढ़ा कर ₹2 करोड़, कंकड़बाग इलाके में ₹35 लाख से बढ़ा कर ₹1.75 करोड़ और पाटलिपुत्र इलाके में ₹35 लाख स बढ़ा कर ₹1.57 करोड़ करने का प्रस्ताव है।

कैबिनेट के फैसले का इंतजार

निबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों से सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव मंगाए गए हैं। समीक्षा के बाद अंतिम प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके बाद ही नया सर्किल रेट लागू होगा।

 

ये भी पढे    :  Patna News: बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रोन्नति, 1,222 डॉक्टर हुए प्रमोट, पूरी सूची वेबसाइट पर

 

Saffrn

Trending News

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img