सीएए का विरोध- इस राज्य में नहीं लागू होगा सीएए, सीएम ने किया ऐलान

सीएए का विरोध – गृह मंत्रालय के द्वारा सीएए को लेकर जारी नोटिफिकेशन के बाद पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। इसको लेकर एक तरफ लोगों में ख़ुशी और हर्ष का माहौल है तो दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे चुनाव से ठीक पहले इस नोटिफिकेशन को चुनावी लॉलीपॉप बता रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर केरल से हैं जहां मुख्यमंत्री ने सीएए के विरोध में खुल कर बोले और यह भी कह दिया कि यह कानून केरल में लागू नहीं की जाएगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एलान करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2024 केरल में लागू नहीं किया जायेगा।

Also Read : देश में CAA लागू होने पर ममता बनर्जी ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा…

सीएए का विरोध – 

सीएम विजयन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कानून मुस्लिम अल्पसंख्यक के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होगा। केरल मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस रिलीज़ में चुनाव से पहले इस कानून को लागू करना देश को परेशान करने वाली हरकत बताई है। सीएम के प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि यह कदम लोगों को बांटने, सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने और संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने वाला है।

सीएए का विरोध – 

सीएम विजयन ने सीएए को संघ परिवार का हिंदुत्व साम्प्रदयिक एजेंडा करार दिया और कहा कि 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देना और सिर्फ मुसलमानों को नागरिकता देने से इंकार करना संविधान का घोर उल्लंघन है। केंद्र सरकार भारतीय नागरिकता को धर्म के आधार पर परिभाषित कर रही है।

देश में लागू हुआ CAA, गृह मंत्रालय ने लिया जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए इसके मायने

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...