सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

रांची : कलकत्ता पब्लिक स्कूल – सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऑरमाँझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओं में सहित स्कूल प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया।

विद्यालय में अध्ययनरत कृतिका सिंह 92.6%, उन्नति सिंह 91.6% और हर्ष सिन्हा 91% फीसदी अंक हासिल करके स्कूल तथा परिजनों सहित क्षेत्र का नाम किया रोशन। विद्यालय के संस्थापक भोगेंद्र झा और प्रधानाचार्य प्रियंदा झा ने छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं दूसरी ओर कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ऑरमाँझी के 12 वीं परीक्षा में शामिल शत- प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर परचम लहराया।

12वीं में छात्राएं फिर अव्वल

आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर  ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक कीजिए।
फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज कीजिए।
यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं। 

बिट्टू कुमार सिंह 

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...