CBSE 10th Result 2026: ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, नैतिक राज बने टॉपर

 सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, नैतिक राज गुप्ता 94% के साथ टॉपर बने।


CBSE 10th Result 2026 रांची: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी 81 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यालय के छात्र नैतिक राज गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं गौरव करमाली 93 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आशुतोष कुमार गुप्ता ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनामिका कुमारी 92 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहीं। रविकांत करमाली ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान हासिल किया।


Key Highlights

  • कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी का शत-प्रतिशत रिजल्ट

  • नैतिक राज गुप्ता 94% अंक के साथ विद्यालय टॉपर

  • टॉप 5 छात्रों ने 88% से अधिक अंक हासिल किए

  • विषयवार प्रदर्शन में कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक पाए

  • कुल 81 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की


 CBSE 10th Result 2026:अंकों के आधार पर छात्रों का प्रदर्शन विश्लेषण

विद्यालय के परिणामों के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 4 रही। वहीं 85 से 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र, 80 से 84.5 प्रतिशत अंक लाने वाले 14 छात्र तथा 75 से 79.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 9 छात्र शामिल हैं। यह आंकड़े विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाते हैं।

 CBSE 10th Result 2026:विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों का दबदबा

विषयवार परिणामों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समाज शास्त्र में गौरव करमाली ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान में नैतिक राज गुप्ता और आशुतोष गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। अंग्रेजी में 95 प्रतिशत, हिंदी में सुनिधि कुमारी ने 95 प्रतिशत तथा आईटी में नैतिक राज गुप्ता और आशुतोष गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित में रविकांत करमाली और कृतिका कुमारी ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

 CBSE 10th Result 2026:विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा एवं निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...