Nagar Nikay चुनाव के लिए प्रत्याशियों को कल मिलेंगे चुनाव चिन्ह,प्रचार-प्रसार में आएगी तेजी

Jharkhand:झारखंड में Nagar Nikay चुनाव के लिए अब बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज नाम वापसी की अंतिम तिथि है। और शनिवार को प्रत्याशियों चुनाव चिन्ह् भी दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रचार-प्रसार भी जोरों से शुरु हो जाएंगे।

दो रंग के होंगे बेलेट पेपर

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार, पार्षद, महापौर और अध्यक्ष के लिए 50-50 चुनाव चिन्ह दिए गए हैं, जिसे प्रत्याशियों को आवंटित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि एक ही बैलेट पेपर में निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के नाम, फोटो और चुनाव चिन्ह रहेगा। पार्षद पद के लिए सफेद और महापौर, अध्यक्ष पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर रहेगा।

Read More: Big Breaking: J.P HOSPITAL में 17 दिन से इलाजरत मरीज की मौ;त,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

इन सिंबल का किया जाएगा इस्तेमाल

मिली जानकारी के अनुसार Nagar Nikay चुनाव में कई तरह के सिंबल का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रतीक चिन्हों में एयर कंडीशनर, हवाई जहाज, सिलाई मशीन, अलमारी, कुर्सी, टेबल, बाल्टी, ताला-चाबी, गैस सिलेंडर, नारियल, सेब आदि होंगे. आयोग ने पार्षद और महापौर/अध्यक्ष के लिए अलग-अलग प्रतीक चिन्ह जारी किया है।

27 फरवरी को जारी होंगे रिजल्ट

बता दें झारखंड में Nagar Nikay चुनाव लंबे समय बाद हो रहा है जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। 23 फरवरी को मतदान होंगे और 27 फरवरी को नतीजे घो,त किए जाएंगे. चुनाव से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img