आज लाया जायेगा काडिर्नल के पार्थिव शरीर को रांची

रांची: आर्चबिशप कार्डिनल तैलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को मांडर के फादर स्टेटस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से आज रांची लाया जायेगा।

उनकी पार्थिव शरीर यात्रा के दौरान सड़क पर मानव श्रृंखला बनेगी। यह यात्रा 33 किमी तक जाएगी और इसे एनएच-75 पर निकलेगी। पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10:30 बजे मांडर से निकलेगी।

इस यात्रा में 500 से अधिक दोपहिया और चारपहिया का काफिला एस्कॉर्ट करके पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया  तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान सड़क पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किये गये है।

पार्थिव शरीर की यात्रा की जानकारी रांची के डीसी, एसडीओ, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, और स्थानीय अधिकारियों को भी दी गई है।

पार्थिव शरीर को प्रस्तावित यात्रा में आम लोगों को शामिल होने के लिए समय पर आने की हिदायद दी गई है। बुधवार को सुबह 6:00 बजे से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जायेगा

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img