अररिया निबंधन कार्यालय में मूल अभिलेख से छेड़छाड़, फर्जीवाड़े की शिकायत पर 10 के खिलाफ मामला दर्ज

अररिया निबंधन कार्यालय में मूल अभिलेख से छेड़छाड़, फर्जीवाड़े की शिकायत पर 10 के खिलाफ मामला दर्ज

अररिया : जिला निबंधन कार्यालय में मूल अभिलेख गायब कर फर्जी कागजात तैयार करने का बड़ा खेल कई वर्षों से चल रहा है। जिसमें भूमि माफिया की भी सहभागिता है।

जिला अवर निबंधक ने फर्जीवाड़े का किया खुलासा

खुद अररिया के जिला अवर निबंधक पदाधिकारी कौशल झा ने कैमरे पर खुलासा किया है। जिला अवर निबंधक पदाधिकारी की माने तो शिकायत मिलने के बाद कार्यालय अभिलेख की जब जांच की गयी तो इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने इस खेल के मुख्य किरदार आउट सोर्सिंग एजेंसी से बहाल एम.टी.एस रोहित रंजन और मो.शहनवाज समेत बाहर के अन्य 8 लोगों यानि कुल 10 लोगो पर नगर थाना में नामजद केस दर्ज किया है।

घालमेल में एजेंसी कर्मियों की भी सहभागिता

दरअसल अभिलेख संख्यां 10272 के जिल्द 65 में पेज 344 से 346 को फाड़ कर कूटकृत अभिलेख तैयार कर चिपका दिया है। यह बड़ा खेल अगस्त से अक्टूबर महीने के बीच की घटना है। जाँच में पाया गया कि बीते 4 महीने में 3 दफा इसकी नकल निकाली गयी है।

मामले की प्राथमिकी दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी – एसपी अररिया

बता दें कि बीते मार्च महीने में भी इसी तरह का घालमेल विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से हुआ था जिसमें अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही इस मामले में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी है, उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

ये भी पढ़े :  हाईटेक हुई ट्राफिक पुलिस, बॉडी वार्न कैमरा में गतिविधि होगी कैद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img