नवनिर्वाचित MP पप्पू यादव के विरुद्ध मामला दर्ज, सांसद ने कहा…

पूर्णिया: पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का सांसद बनते ही रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित फर्नीचर व्यवसायी राजा भगत सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर मुफसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि पूर्णिया के वर्तमान सांसद पप्पू यादव ने बीते दो अप्रैल को फर्नीचर व्यवसायी राजा भगत से 10 लाख रुपये की मांग की थी।

इसके बाद वर्ष 2023 में दुर्गा पूजा के आस पास वाट्सएप कॉल कर 15 लाख रूपये रंगदारी के साथ दो सोफा की मांग की गई थी। वही इन सब के बाद 04.06.24 को पुनः फर्नीचर व्यवसायी को सांसद के करीबी अमित यादव के द्वारा धमकी दी गई कि अब तो 5 साल पूर्णिया में रहना है रंगदारी दो या नहीं तो पूर्णिया छोड़कर चले जाओ। फर्नीचर व्यवसायी राजा भगत ने कहा कि मेरे परिवार काफी डरे और सहमे हुए हैं।

पप्पू यादव ने खुद रुपए और सोफा का डिमांड किया था और हमें अर्जुन भवन में मिलने बुलाया था लेकिन मैं नहीं गया था। अमित यादव पप्पू यादव का खास आदमी है, जो बीएसएनल में कार्यरत है। व्यवसायी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पूर्णिया पुलिस ने व्यवसायी को दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध भी करवाई है।

इधर सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि आवेदन मिली है। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NEET परीक्षा परिणाम मामले में जांच कमिटी गठित, जांच के अनुसार लिया जाएगा फैसला

MP MP MP MP

MP

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...