सपनों के सौदागर निकले पप्पू यादव, पूर्व सांसद ने एक वर्ष के कार्यकाल को बताया…

पूर्णिया: 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा सीट से एनडीए और महागठबंधन को मात दे कर निर्दलीय पप्पू यादव ने जीत दर्ज की थी। पप्पू यादव से स्थानीय लोगों में विकास की काफी उम्मीदें थी और पप्पू यादव अक्सर अपने क्षेत्र में एक्टिव भी दिखाई देते हैं। लेकिन इस बीच पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पप्पू यादव के एक वर्ष के कार्यकाल को फिसड्डी बताया। संतोष कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया के लोगों को पप्प्पू यादव से काफी उम्मीदें थी लेकिन उनका पूरा वर्ष केवल हवावाजी और अनर्गल बयानबाजी में ही बीत गया।

वह सपनों के सौदागर साबित हुए हैं। वे अपनी उपलब्धि और विफलताओं पर बात करने के बजाय भोजपुरी गानों का विश्लेषण करने में लगे रहते हैं, अश्लील वेबसाइट के साइड इफ़ेक्ट की चर्चा में लगे रहते हैं। तो क्या पूर्णिया की जनता ने उन्हें इसी के लिए चुना था क्या? पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से सवाल किया कि आपने जो चुनावी वादा किया था उसका क्या हुआ? आपके सात संकल्पं का क्या हुआ? क्या अगले चार महीने में पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू हो गई।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – जन सुराज के जिलाध्यक्ष पर लटक रही गिरफ्तारी का तलवार, बीती रात पहुंची पुलिस तो हो गये फरार

क्या लोगों को दो हजार रूपये प्रति परिवार मिलने लगा या लोगों को रोजगार मिल गया। पूर्व सांसद ने कहा कि पप्पू यादव सबको न्याय देने की बात करते हैं, आपने न्याय का जो मंदिर खोल कर रखा है असल में वह अन्याय का मंदिर है। आपके एक वर्ष के कार्यकाल का हाल यह है कि ‘झूठा है तेरा वादा,वादा तेरा वादा,वादे पर मारा गया पूर्णिया का वोटर सीधा-साधा। इसके साथ ही संतोष कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव से अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने की नसीहत दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गया इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्र बने उप प्राचार्य, कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य कर्मियों ने जताई ख़ुशी…

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...