नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का हजारीबाग में एक्शन, एक को फिर किया गिरफ्तार

हजारीबाग. नीट पेपर लीक मामले को लेकर हजारीबाग में आज फिर सीबीआई की कार्रवाई हुई। सीबीआई ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में से राजकुमार सिंह उर्फ राजू को अपने साथ ले गई।

नीट पेपर लीक में सीबीआई का हजारीबाग में एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने शाम के लगभग 6.30 के आसपास राज गेस्ट हाउस पहुंची और और 7:00 के आसपास वापस राजकुमार उर्फ राजू को लेकर निकल गयी। सीबीआई की टीम दो गाड़ी से आई थी, जिसमें एक का नंबर हजारीबाग और दूसरे का रांची का है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार राजू का हजारीबाग से गिरफ्तार पत्रकार जमालुद्दीन के संबंध बताए जा रहे हैं। सीबीआई की राज गेस्ट हाउस में दबिश को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि सीबीआई ने राजकुमार को हिरासत में क्यों लिया है।

बता दें कि, 8 जुलाई को सीबीआई ने हजारीबाग में कार्रवाई की थी। सीबीआई टीम ने ओएसिस स्कूल में सोमवार को दबिश दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने ओएसिस स्कूल में हाल के दिनों में हुए परीक्षा की जानकारी प्राप्त की थी। साथ ही उन परीक्षा में कौन-कौन से छात्र सम्मिलित हुए थे, उनकी विस्तृत जानकारी और अटेंडेंस शीट अपने साथ पटना ले गई थी।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...