Commercial Advertisment

NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एक मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी पटना से की गई है तो दूसरे की हजारीबाग से। सीबीआई ने एनआईटी जमशेदपुर के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ़ आदित्य को गिरफ्तार किया है। पंकज पर आरोप है कि उसी ने एनटीए के ट्रंक से नीट यूजी का प्रश्नपत्र चुराया था। वहीं एक अन्य बोकारो के रहने वाले राजू सिंह को गिरफ्तार किया है।

राजू सिंह पर आरोप है कि प्रश्नपत्र चुराने समेत गिरोह के अन्य सदस्यों को मदद पहुंचाया था। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के दौरान पटना पुलिस को परीक्षा में अनियमितता की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। बिहार इओयू की जांच में स्पष्ट हुआ कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है जिसके बाद नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामला जाँच सीबीआई को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- Police के लिए सरदर्द बने इनामी कुख्यात हथियार समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे

https://youtube.com/22scope

NEET UG NEET UG

NEET UG

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...