CBSE Answer Sheet Crisis: स्कैन कॉपी पोर्टल 5 दिन से ठप, छात्रों की बढ़ी चिंता

 सीबीएसई की आंसर शीट स्कैन कॉपी आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों से प्रभावित है। वेबसाइट क्रैश होने और गलत स्कैनिंग से छात्र परेशान हैं।


CBSE Answer Sheet Crisis रांची:केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 19 मई से शुरू की गई आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया गंभीर तकनीकी खामियों से प्रभावित हो गई है। पिछले पांच दिनों से सीबीएसई की वेबसाइट लगातार क्रैश हो रही है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। 24 मई आवेदन की अंतिम तारीख है, लेकिन वेबसाइट दिनभर सही तरीके से लोड नहीं हो पा रही।

छात्रों का कहना है कि सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक किसी भी समय पोर्टल आसानी से नहीं खुल रहा। यदि किसी तरह वेबसाइट खुल भी जाए, तो अगले चरण तक पहुंचने के लिए पेज को कई बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है।

CBSE Answer Sheet Crisis: पेमेंट सफल, फिर भी आवेदन रद्द

कई छात्रों ने शिकायत की है कि पेमेंट सफल होने और एप्लीकेशन सबमिट होने का मैसेज मिलने के बाद भी बाद में आवेदन रद्द हो गया। कुछ छात्रों को सुबह आवेदन सफल होने का संदेश मिला, लेकिन शाम तक पैसे रिफंड होने का मैसेज आ गया।

इस तकनीकी अव्यवस्था के कारण छात्रों में यह चिंता बढ़ गई है कि यदि समय पर स्कैन कॉपी नहीं मिली, तो वे री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कैसे कर पाएंगे। जिन छात्रों ने तीन-चार दिन पहले आवेदन किया था, उन्हें अब तक न आंसर शीट मिली है और न ही ईमेल या मैसेज के जरिए कोई सूचना दी गई है।


Key Highlights

  • सीबीएसई स्कैन कॉपी पोर्टल लगातार 5 दिनों से तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहा

  • आवेदन की अंतिम तारीख पर भी वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही

  • कई छात्रों के पेमेंट सफल होने के बाद आवेदन रद्द हुए

  • एक छात्रा की आंसर शीट में कई पेज गायब और डुप्लीकेट मिले

  • सोशल मीडिया पर वायरल री-इवैल्युएशन रद्द होने का सर्कुलर फर्जी निकला


CBSE Answer Sheet Crisis: स्कैन कॉपी में गायब पेज और डुप्लीकेट अपलोड

मध्य प्रदेश की एक छात्रा की बिजनेस स्टडीज की आंसर शीट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। छात्रा की कॉपी के पेज नंबर 12-13 और 20-21 स्कैन ही नहीं किए गए। इन पेजों पर लिखे जवाबों के अंक भी छात्रा को नहीं मिले।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए, पेज संख्या पूरी दिखाने के लिए पेज 14-15 और 18-19 को दोबारा स्कैन कर अपलोड कर दिया गया। पीडीएफ में इन्हें ‘रिपीट आंसर’ के रूप में दिखाया गया है। कई जवाबों में अंकन भी सही तरीके से नहीं किया गया है।

CBSE Answer Sheet Crisis: हेल्पलाइन नंबर भी नहीं दे रहे जवाब

छात्रों का आरोप है कि सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर भी काम नहीं कर रहे। कॉल करने पर केवल बीप की आवाज सुनाई देती है और कोई फोन रिसीव नहीं करता। इससे छात्रों की परेशानी और बढ़ गई है।

सीबीएसई हेल्पलाइन नंबर:
1800-11-8002

अन्य नंबर:
011-22509256
011-22509257
011-22509258
011-22509259

ईमेल:
info@cbse.gov.in

CBSE Answer Sheet Crisis: फर्जी सर्कुलर को लेकर सीबीएसई ने दी सफाई

तकनीकी समस्याओं के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि 2026 की री-इवैल्युएशन और स्कैन कॉपी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है और छात्रों की फीस वापस कर दी जाएगी।

सीबीएसई ने इस वायरल सर्कुलर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि री-इवैल्युएशन प्रक्रिया जारी है और छात्रों को अफवाहों से बचना चाहिए।

Highlights

Saffrn

Trending News

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img