4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे नेता थे… हैं और रहेंगे…

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड में मुलाकात की। उनसे मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि करीब चार साल बाद भेंट हुई, बहुत अच्छी भेंट हुई और बातचीत भी हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू हमारे नेता थे, हैं और रहेंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत खुश दिखे। दोनों में लगभग करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली।

आरसीपी सिंह JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, 4 साल बाद दोनों की मुलाकात हुई

आपको बता दें कि आरसीपी सिंह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और चार साल बाद दोनों की मुलाकात हुई। रसीपी सिंह पहले कह चुके हैं रिश्ता परमानेंट है और अब तो आ ही गए हैं। इस मुलाकात को आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है। सात सर्कुलर रोड वहीं बंगला है जिसे नीतीश लकी मानते हैं। 2015 में महागठबंधन की रणनीति यहीं बनी थी। फिलहाल आरसीपी सिंह ने मुलाकात के बाद कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि दोनों के अलावा कई बड़े नेता भी मौजूद थे।

RCP Nitish 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...