केंद्र सरकार ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दी Z Plus Security

भगवंत मान सरकार ने कर दी थी कटौती

नई दिल्ली : पंजाब में अभी बिगड़े हालात के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

सरकार ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है.

जत्थेदार हरप्रीत सिंह को सीआरपीएफ द्वारा यह सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

इस बाबत अधिकारिक आदेश जारी किए जा चुके हैं.

बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कटौती कर दी थी,

उनकी सुरक्षा में छह पुलिसकर्मी तैनात थे जिन्हें घटाकर तीन कर दिया गया था.

बाद में जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा था कि वह बाकी के 3 सुरक्षाकर्मी भी

राज्य सरकार को वापस कर देंगे क्योंकि उन्हें राज्य सरकार से सुरक्षा नहीं चाहिए.

उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब के नौजवान ही काफी हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा एजेंसियों ने सौंपी रिपोर्ट

सूत्रों ने बताया कि जत्थेदार हरप्रीत सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी. जिसके बाद आनन-फानन में उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई. सूत्रों ने बताया कि इसके फौरन बाद केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि जत्थेदार हरप्रीत सिंह को फौरन जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करा दी जाए. ध्यान रहेगी पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने पर 24 घंटे के भीतर ही उनकी हत्या कर दी गई थी.

सीआरपीएफ के जवान को किया गया तैनात

सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बाबत केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ को उनकी सुरक्षा में तैनात किया है. जल्द ही सीआरपीएफ के जवान ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा को टेकओवर करेंगे.

मान सरकार ने की थी कटौती

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पंजाब के वीआईपी की सुरक्षा में लगातार कमी की है. राज्य सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सिक्योरिटी को आधा करने के आदेश जारी किया था. जिसके बाद इस फैसले का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विरोध जताया वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी अपनी पूरी सुरक्षा को वापस करने की बात कह दी थी. सत्ता में आने के साथ से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार वीआईपी की सुरक्षा में कमी ला रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्‌ठल, सांसद हरसिमरत बादल और सुनील जाखड़ की सुरक्षा कम कर दी थी.

Saffrn

Trending News

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...

Ayushman Payment Crisis Jharkhand: अस्पतालों के 30 करोड़ बकाया, इलाज पर...

 झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को क्लेम भुगतान में देरी, 30 करोड़ तक बकाया, मरीजों की भर्ती प्रभावित।Ayushman Payment Crisis Jharkhand रांची:...

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img