सोनपुर मेला में MSME मंत्रालय की तरफ से PM विश्वकर्मा योजना लगाएगी 50 स्टॉल

मुजफ्फरपुर : भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा सारण जिला के सोनपुर मेला में आगामी पांच दिवसीय 26 नवंबर से 30 नवंबर तक उद्योग विभाग बिहार सरकार के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी- सह-व्यापार मेला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम बीबी सूद करेंगे। यह जानकारी एमएसएमई मंत्रालय मुजफ्फरपुर के संयुक्त निदेशक सीएसएस राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी।

संयुक्त निदेशक राव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले परम्परागत कारीगरों और शिल्पकारों को तकनीकी, आर्थिक और विपणन के दृष्टिकोण से सुदृढ़ करना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 संकायों बढ़ई, सुनार, गुड़िया खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, कुम्हार, मछली पकड़ने का जाल निर्माता, मालाकार, लोहार, मूर्तिकार , धोबी, राजमिस्त्री, मोची,जूता कारीगर, नाई, दर्जी, ताला बनाने वाला, अस्त्रकार, हथौड़ा, टूल किट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाडू निर्माता में काम करने वाले चयनित पात्र लाभार्थी स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें पांच दिनों तक रहने खाने और स्टॉल लगाने की सुविधा फ्री में दी जाएगी।

यह भी पढ़े : इंटर सेक्टर कबड्डी प्रतियोगिता : फाइनल मुकाबले में जोरहाट सेक्टर ने दक्षिण सेक्टर को हराया

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...