Chaibasa News :घूस लेते अंचल निरीक्षक गिरफ्तार

दाखिल खारिज के लिए मांग रहा था रिश्वत

चाईबासा।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के अंचल निरीक्षक ( सीआई ) हरीश चंद्र पात्रो को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी ) ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है .

हरीश चंद्र पात्रो मूल रूप से मंझारी थाना क्षेत्र के रोलाडीह का रहने वाला है . वर्तमान में चाईबासा के महुलसाई में अपना आवास बनाकर रह रहा है .

उसने खूंटपानी के गोंटाई निवासी मधुसूदन हाईबुरू से जमीन का दाखिल – खारिज ( म्यूटेशन ) के लिए 10 हजार रुपये घूस मांगी थी.

मधुसूदन ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी .

एसीबी ने शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से मधुसूदन को एक विशेष प्रकार का रसायन लगे नोटों के साथ अंचल निरीक्षक हरीश के पास भेजा .

मधुसूदन ने महुलसाई स्थित सीआई के आवास पर पहुंचकर जैसे ही घूस की रकम दी , वैसे ही पीछे से एसीबी के अधिकारी पहुंच गये .

उन्होंने सीआई हरीश को नकद राशि के साथ पकड़ लिया .

इसके बाद सीआई के घर की तलाशी ली गयी तलाशी में कुछ नहीं मिला .

एसीबी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीआई हरीश चंद्र को अपने साथ जमशेदपुर ले गयी है .

Saffrn

Trending News

सड़क निर्माण में लापरवाही पर संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की...

पटना पुलिस की एक्शन जारी, बिहार STF की संयुक्त टीम ने...

पटना : पटना में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ...

पटना पुलिस की बड़ी सफलता, फरार चल रहे 50 हजार का...

पटना : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 19 फरवरी 2023 को नदी थाना अंतर्गत ग्राम जेटुली में हुए हत्याकांड में फरार चल...

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

आरा : आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु को व्यवहार न्यायालय आरा के गेट संख्या-1 से प्रधान जिला एवं...

‘राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का किया...

मुजफ्फरपुर : आगामी नौ मई को मुजफ्फरपुर न्याय मंडल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img