चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।
उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को एक संयुक्त अभियान गोईकेरा थानान्तर्गत ग्राम बेड़ादुईया, बुरूदुईया, रब्बुवाहातु, बोईपईससांग, कटम्बा एवं आराहासा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।
अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम बेड़ादुईया से हुसिपी जाने वाले रास्ते में ग्राम रब्बुवाहातु के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) L.ED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (02 Spike Holes) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।