Advertisement
Advertisement

Bokaro: मां-बेटे को 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा, अब पुलिस ने कराया मुक्त

Bokaro: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर 2517 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटे को करीब 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों को मुक्त कराया। यह घटना संतोष कुमार महतो और उनकी मां सीता देवी की है, जो चास के बंसीडीह निवासी हैं।

Bokaro: ये था विवाद

थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना टेलीफोन से मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को बंद कमरे से मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संतोष कुमार की पत्नी के साथ कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसमें कानूनी प्रक्रिया के दौरान अशोक सिंह नामक व्यक्ति से आर्थिक लेनदेन हुआ था।

बताया गया कि संतोष कुमार ने वह पैसा खर्च कर दिया था, जिसके बाद अशोक सिंह ने धमकी देकर कहा था कि “प्रॉपर्टी बेचकर पैसा लौटाओ।” इसी विवाद के चलते अशोक सिंह ने दोनों को क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें और उनकी मां को कभी-कभी चावल-दाल या थोड़ा बहुत खाना दिया जाता था। वे कई बार बालकनी से मदद की गुहार लगाते थे।

Bokaro: संतोष CIP का मरीज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह सेक्टर 3 के निवासी हैं और हाल ही में किसी अन्य मामले में उन्हें चिराचास थाना क्षेत्र से जेल भेजा गया है। संतोष कुमार CIP के मरीज हैं और कभी-कभी उनका व्यवहार असामान्य हो जाता है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...