Advertisment

महिला आयोग की अध्यक्ष ने DGP से मुलाकात कर हाल की घटनाओं पर ली जांच की जानकारी

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग (BSWC) की अध्यक्ष अप्सरा ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से मिलकर राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) छात्रा सहित हाल के दिनों में अन्य महिलाओं पर हुई घटनाओं से संबंधित जांच पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस संदर्भ में अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि बिहार के पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि जांच जारी है शीघ्र सब कुछ सामने होगा।

कई घटनाओं में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा – DGP विनय कुमार

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कई घटनाओं में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मुलाकात से पूर्व अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक को बिहार राज्य महिला आयोग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

यह भी पढ़े : पॉलिटेकनिक संस्थानों में छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण व प्लेसमेंट, जानिए कैसे…

अंशु झा की रिपोर्ट

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...