चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव परिणाम देर रात तक

रांची: चैम्बर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो गया है। इस चुनाव के पदाधिकारी तलित केडिया और पवन शर्मा की नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस बार का चुनाव मोरहाबादी के फुटबॉ स्टेडियम में हो रहा है।

चुनाव में इस बार कुल 39 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं, जिनमें से 21 प्रत्याशी कार्यकारिणी के सदस्य चुने जाएंगे। कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही, उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा।

इस बार कुछ नई बातें भी हैं, जैसे कि दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। दोनों प्रमंडलों के लिए दो-दो सदस्यों ने नामांकन किया है।

चुनाव के बाद, मतगणना आज रात तक की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। वर्तमान में चैम्बर की सदस्यता संख्या लगभग 4000 है, जिसमें 3534 आजीवन सदस्य, 100 संबद्ध संस्थाएं, 2 पेट्रोन, और 10 कॉर्पोरेट सदस्य शामिल हैं, जिन्हें 2 वोट का अधिकार है।

 

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...