चंपाई कैबिनेट की बैठक आज 

रांची : बीआरपी और सीआरपी के लिए अच्छी खबर है। उनका मानदेय 50 फीसदी तक बढ़ेगा। हर साल तीन फीसदी बढ़ोतरी भी होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अभी समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य में करीब तीन हजार बीआरपी-सीआरपी कार्यरत हैं।

वर्तमान में बीआरपी को हर माह 15,500 रुपए मानदेय और 1000 रुपए यात्रा भत्ता मिलता है। इसी तरह सीआरपी को 16,500 रुपए मानदेय और 1200 रुपए यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाता है।

इनके मानदेय में अंतिम बार 2019 में बढ़ोतरी की गई थी। बैठक में हरमू फ्लाईओवर के डीपीआर को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। करीब 3.53 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 487 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह एसीबी कार्यालय से हरमू चौक तक बनेगा।

सहजानंद चौक, गोशाला व अन्य जगहों पर फ्लाईओवर से उतरने के लिए रैंप बनाए जाएंगे। रातू रोड चौराहे के पास फ्लाईओवर की ऊंचाई करीब 14 मीटर होगी। पथ निर्माण विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है।

धनबाद में 65 वर्षीय शेख हलीम हत्या मामले का खुलासा, बेटे...

धनबाद: पुलिस का दावा है कि उन्होंने महूदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्टैंड मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय शेख हलीम का...

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...