चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, बोले – कांग्रेस कभी झारखंडी -आदिवासियों की हितैषी नहीं रही

रांची : चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, बोले – कांग्रेस कभी झारखंडी -आदिवासियों की हितैषी नहीं रही। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। एनडीए और आईएनडीआईए गठबंधन के दलों की ओर से बिसात बिछ चली है।

इस बीच केंद्रीय नेताओं के दौरे भी होने लगे हैं। शनिवार को कांग्रेस के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले कि – ‘कांग्रेस कभी झारखंड या झारखंडियों की हितैषी नहीं रही’।

चंपाई बोले – कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचला, गोलियां चलवाईं…

शनिवार को झारखंड की चुनावी राजनीति के लिहाज के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के इस अहम बयान को एक समाचार एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी वीडियो समेत साझा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस बयान में कांग्रेस पर सीधे हमलावर हैं जो कि झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन में अहम हिस्सेदार है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई बोले कि – ‘उनका (कांग्रेस) का अलग ही इतिहास है। झारखंड आंदोलन को भी कुचला है…झारखंडियों के ऊपर गोली चलवाया है…झारखंड के आदिवासियों का भी जो सम्मान था 1951 में, उसको भी कांग्रेस ने खत्म किया 1961 में…’।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन का सीधा निशाना – कांग्रेस ने ही आदिवासियों के महत्व को कम किया…

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन यहीं नहीं रुके। झारखंड में गरमाए मूलवासी-आदिवासी मसले पर सीधे तो पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कुछ नहीं कहा लेकिन इस बहाने वह कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस को झारखंडियों का पुराना विरोधी तक बता डाला।

अपने बयान में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि –‘…कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को कुचला। साल 1951 की जनगणना में आदिवासी समुदाय का एक अलग सम्मान था लेकिन 1961 में कांग्रेस ने आदिवासियों के महत्व को खत्म करने का काम किया था। …ये आप लोग देख लीजिए इतिहास में…। इसलिए कांग्रेस पार्टी कभी झारखंड के आदिवासी…आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती’

इसी क्रम में झारखंड में विधानसभा चुनाव से संबंधित सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेता चंपई सोरेन ने एनडीए गठबंधन के लिए कहा, ‘बहुत बढ़ियां तैयारी है…’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img