PM Modi का बड़ा बयान, बोले -काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए नहीं छोड़ रहे कोई कोर-कसर

डिजीटल डेस्क : PM Modi का बड़ा बयान, बोले- काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए नहीं छोड़ रहे कोई कोर-कसर। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार की बैठक में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 2642 करोड़ रुपये लागत से गंगा पर नए पुल के निर्माण की सौगात देने को लेकर PM Modi ने शाम को टिप्पणी की।

PM नरेंद्र Modi ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर  इसी मसले पर अपनी राय रखी। PM Modi ने इस पोस्ट में लिखा – ‘काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में गंगा पर एक रेल-सड़क पुल को मंजूरी दी गई है। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे’

137 साल पुराने मालवीय पुल का स्थान लेगा 2,642 करोड़ का नया पुल

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी पर एक रेल-रोड ब्रिज समेत मल्टीट्रैकिंग के निर्माण को दी गई कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि –‘ये पुल उत्तर प्रदेश के दो जिलों वाराणसी और चंदौली को जोड़ेगा। साथ ही लॉजिस्टिक कॉस्ट में कटौती करेगा। अनुमान है इस पुल पर चलने वाली गाड़ियां, ट्रक और ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले कई सौ करोड़ रुपयों की सालाना डीजल की भी बचत होगी।

कैबिनेट द्वारा स्वीकृत इस परियोजना का डीपीआर 2 साल में बनकर तैयार होगा। इस रेल-रोड पुल में रेलवे के 4 ट्रैक होंगे और उसके ऊपर 6 लेन का हाईवे बनेगा। नया पुल पहले से मौजूद मालवीय पुल के बगल में ही बनाया जाना है।

मालवीय पुल देश के सबसे पुराने पुलों में से है और यह 137 साल पुराना है। नया पुल पुराने मालवीय पुल को रिप्लेस करेगा। यह देश का सबसे बड़ा मल्टी ट्रैकिंग पुल होगा। इस पुल से प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी और परिवहन लागत भी कम होगा।

नए पुल से करीब 149 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाई आक्साईड के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलने का अनुमान है जो 6 करोड़ पेड़ों को लगाने के बराबर होगा।

वाराणसी के प्रस्तावित नए पुल की सांकेतिक और गंगा पूजन करते पीएम मोदी फाइल फोटो
वाराणसी के प्रस्तावित नए पुल की सांकेतिक और गंगा पूजन करते पीएम मोदी फाइल फोटो

बनारस के नए मल्टी ट्रैकिंग गंगा-पुल पर होगी 24 मिलियन टन अतिरिक्त कार्गो की आवाजाही

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि – ‘पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेल मंत्रालय के रोड-रेल पुल वाली इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,642 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना के पूरा होने से भीड़भाड़ और ट्रैफिक की समस्या को कम किया जा सकेगा।

इस पुल में दो तल होंगे। पहले तल पर 4 रेलवे ट्रैक होंगे जिन पर वंदे भारत ट्रेन से लेकर लॉजिस्टिक ट्रेन तक गुजरेग। साथ ही, दूसरे तल पर 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी। इस रोड-कम-ट्रेन पुल पर 24 मिलियन टन अतिरिक्त कार्गो आवाजाही कर सकेगा।

इस परियोजना से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस पुल के निर्माण के दौरान लगभग 10 लाख मानव दिवस का सीधा रोजगार पनपेगा।

साथ ही इससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 30 किलोमीटर बढ़ जाएगा। गंगा नदी पर बनने वाले नए पुल से रास्ता आसान और बेहतर होने के चलते लोगों के डीजल की भी काफी बचत हो सकेगी।

इस पुल से सालाना 8 करोड़ लीटर डीजल सेव होने का अनुमान है जिसका मतलब है कि लोगों के 638 करोड़ रुपये बचेंगे

वाराणसी में जनता का अभिभावदन करते पीएम मोदी और सीएम योगी की फाइल फोटो
वाराणसी में जनता का अभिभावदन करते पीएम मोदी और सीएम योगी की फाइल फोटो

यूपी के काशी को मिले बहुप्रतीक्षित सौगात पर CM Yogi गदगद, जताया PM Modi का आभार

केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी मिलते ही यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। CM Yogi ने कहा – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में पावन नगरी काशी विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

इस विकास यात्रा को और गति प्रदान करते हुए आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी में गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल व वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ ही यह परियोजना वाराणसी और चंदौली के लोगों के लिए आत्मनिर्भरता के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी। इस लोक-कल्याणकारी निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार

Saffrn

Trending News

Dhanbad के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने पदभार संभाला

Dhanbad:  Dhanbad के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान मिडिया से रूबरू हुए नए ग्रामीण एसपी...

Bihar Sugar Mill Plan: 25 नई चीनी मिलों के लिए गन्ना...

बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी। चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार के...

BPSC Exam Security Update: पेपर लीक की अफवाहों पर आयोग का...

 BPSC ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर लीक और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े दावों को निराधार बताया। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह...

Ranchi Crime Case: MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब...

रांची के MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में...

Bengal Election Campaign: Hemant Soren ने TMC के समर्थन में काशीपुर-मानबाजार...

मुख्यमंत्री Hemant Sorenने पश्चिम बंगाल दौरे पर काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा की, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।Bengal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img