चंपई सोरेन का BJP में शामिल होने का निर्णय बेहतर, मांझी ने कहा ‘स्वागत है’

गया: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी आजकल अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। इस दौरान मंगलवार को मांझी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मांझी ने पत्रकारों से बातचीत की और कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। मांझी ने कहा कि कांग्रेस के लोग पाकिस्तान परस्ती करते हैं। वे लोग धारा 370 हटाए जाने के विरोध में हैं और जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाना चाहते हैं।

कांग्रेस जिसके भी साथ होती है वह कांग्रेस की भाषा बोलने लग जाते हैं। वहीं उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि वे मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य में अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन अचानक उनके सरे कामों पर रोक लगा दी गई और उनके मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी के लोगों ने दूसरे व्यक्ति को अपना नेता चुन लिया, यह सही नहीं है।

उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें अपमानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की भी बात कही थी लेकिन अब उन्होंने बेहतर निर्णय लिया है। हम चंपई सोरेन के इस निर्णय का स्वागत करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Champai Soren समाजवादी नेता हैं, इसलिए आ रहे भाजपा में-दिलीप जायसवाल

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

BJP BJP

BJP

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...