Gaya में लड्डू से तौले गए जीतनराम मांझी, शराबबंदी को लेकर कहा…

गया: केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अपने संसदीय क्षेत्र गया पहुंचे जहां समर्थकों ने उनका स्वागत जोर शोर से किया। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इमामगंज पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि जीतनराम मांझी ने इमामगंज से विधायक रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्रीय मंत्री बने।

जीतन राम मांझी को लड्डुओं से तौला
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी का गया के इमामगंज में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री मांझी शनिवार को इमामगंज क्षेत्र में पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार में इलाके में आए तो उनका जोश खरोश के साथ स्वागत किया गया। इमामगंज में केंद्रीय मंत्री बनने की ख़ुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें लड्डू से तौला।

शराबबंदी पर मुख्यमंत्री से करेंगे बात
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की बात कही है। जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे गरीब मजदूर भाइयों को झेलना पड़ रहा है। तस्कर मालामाल हो रहे हैं। कई प्रकार की अनियमिताएं हैं, लेकिन इसके भुक्तभोगी हमारे सबसे अधिक कोई हो रहे हैं, तो वह महादलित गरीब तबके के लोग हैं। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बात करेंगे।

उद्योग को बढ़ावा देगें
केंद्र सरकार में एमएसएमई मंत्री ने कहा कि वे उद्योगों का विस्तार करेंगे। उन्होंने गुरारू चीनी मिल को याद किया और कहा कि इन क्षेत्रों में काफी ग़रीबी है। वह केंद्रीय मंत्री रहते हुए निश्चित तौर पर विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में लोग अपनी जान बचाने के लिए हैं परेशान लेकिन Gaya का यह व्यक्ति पक्षियों के लिए…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya

Gaya

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...