सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों व अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा

72
सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों व अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा
सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों व अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा
Advertisment

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में मंगलवार को चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी दी। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय की आधारभूत संरचना, अभिलेखों के रख-रखाव, प्रशासनिक व्यवस्था और लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित उद्भेदन और अनुसंधान की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

Advertisment

वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना, लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना व जांच व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है – DIG हर किशोर राय

डीआईजी हर किशोर राय ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना, लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना और जांच व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराध अनुसंधान में तेजी लाने और उद्भेदन प्रतिशत बढ़ाने पर बल दिया।

DIG Har Kishore Rai 1 22Scope News

DIG Har Kishore Rai 2 22Scope News

निरीक्षण के दौरान DIG के साथ कई अधिकारी रहे शामिल

निरीक्षण के दौरान सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आवश्यक पहल की गई।

DIG Har Kishore Rai 3 22Scope News

यह भी पढ़े : वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement