पलानवा थाना के ड्राइवर राजकुमार शर्मा की संदिग्ध मौत

रक्सौल : मोतिहारी जिले के पलानवा थाना में कार्यरत चालक राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजकुमार शर्मा की मौत छत से गिरने के कारण होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही FSL की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित करने का कार्य शुरू किया

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित करने का कार्य शुरू किया। वहीं, रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनीष आनंद स्वयं पलनवा थाना पहुंचे और जांच की प्रगति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Driver Maut 1 22Scope News

मृतक राजकुमार शर्मा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सिंगहा उज्जैन लोहियार गांव वार्ड संख्या-6 के निवासी थे

मृतक राजकुमार शर्मा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सिंगहा उज्जैन लोहियार गांव वार्ड संख्या-6 के निवासी थे। उनके पिता का नाम साधु शर्मा है। परिवार के अनुसार, राजकुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजकुमार शर्मा की असामयिक मृत्यु से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Driver Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों व अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...