पांच जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

पांच जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

राची: लगभग सभी जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। झारखंड के पूरे राज्य में मानसून अब सक्रिये हो गया है। मानसून को लेकर मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चित दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है। इसका वास्तविक तिथि आठ जुलाई है,

लेकिन छह दिन पहले ही मानसून पूरे देश पर छा गया है।  पूर्वी बिहार में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इसके साथ एक टर्फ बन रहा है तो उत्तरी पंजाब से मिजोरम की ओर जा रहा है।

इन दोनों का असर झारंखड में भी पड़ेगा। इस कारण पांच जुलाई तक अच्छी बारिश होगी। 6 जुलाई को बारिश में कुछ कमी आएगी। इसके बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी

तीन और चार जुलाई को संथाल के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, रांची और खूंटी में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 2 जुलाई तक 93.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य वर्षापात 206.5 एमएम है। अभी 55 प्रतिशत बारिश कम है।

जुलाई में इसकी कमी पूरा होने की संभावना है। अब तक पाकुड़ में सबसे कम बारिश हुई है,यहां पर 84 प्रतिशत  बारिश की कमी हुई है। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई है जिसका प्रतिशत 257.3  है।

 

Share with family and friends: