झारखंड में 8 से 10 दिसंबर तक बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट

रांची: झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8, 9 और 10 दिसंबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है। इस कारण राज्य में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी और मध्य झारखंड में बारिश का प्रभाव ज्यादा रहेगा, जबकि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर बाकी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 10 दिसंबर को भी राज्य के संताल परगना और अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के गढ़वा जिले में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क किया है और धान की फसल को बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है, खासकर उन किसानों को जिनकी फसल खलिहान में पड़ी है।

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...