मधेपुरा पहुंचे कुलाधिपति सह राज्यपाल, विश्वविद्यालय के सिनेट में लेंगे भाग

मधेपुरा : मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक आज सुबह 11 बजे राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में होगी। बैठक का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगा। बीएनएमयू में दूसरी बार कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सीनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले राज्यपाल ने 19 मार्च 2024 को बैठक की अध्यक्षता की थी।

बीएनएमयू कुलसचिव डॉ. बिपिन कुमार राय ने बताया कि बीएनएमयू में सीनेट की वार्षिक बैठक को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीनेट की बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। बिना गेट पास के किसी को भी अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। विवि के नॉर्थ कैंपस में हेलीपेड का निर्माण कराया गया है। वहां से सड़क मार्ग से राज्यपाल विवि के प्रशासनिक परिसर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी राज्यपाल के आगमन को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह भी देखें :

डीएम तरनजोत सिंह और एसपी संदीप सिंह हेलीपेड के पास पहले से मौजूद हैं। कुलसचिव प्रो. बिपिन कुमार राय ने बताया कि 10.40 बजे राज्यपाल हेलीपेड पर पहुंचेंगे। सीनेट सदस्य सह सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल ने बैठक में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगे रहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले कभी भी सीनेट की बैठक में मीडिया के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई थी। इस मुद्दे को सीनेट की बैठक में रखा जाएगा।

यह भी पढ़े : महाबोधि संस्कृति केंद्र में अहिल्याबाई होल्कर की मनायी गई जयंती समारोह, राज्यपाल भी रहे मौजूद

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...