ये होंगे Bihar के नए राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को भेजा गया…

पटना: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार और केरल के साथ ही मिजोरम, मणिपुर के राज्यपाल भी बदले गए हैं जबकि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति भवन ने स्वीकार कर लिया है।

हरि बाबू कंभापति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। सभी राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में 1 हजार अपराधी हुए गिरफ्तार तो लाखों रूपये बरामद, साथ ही…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...