कल से बादल और बारिश के आसार, न्यूनतम पारा बढ़कर 13 से 14° तक पहुंचने के आसार

रांची: रांची समेत राज्यभर में बुधवार को धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे।

वहीं गुरुवार से राज्य के मौसम का मिजाज बदलेगा और उत्तर-पश्चिम हिस्से में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

वहीं पांच और छह जनवरी को पश्चिमी और मध्य भाग में कही-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान रांची व आसपास इलाके में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले तीन से चार दिन तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी।

तीन जनवरी को सुबह में कोहरा व धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, न्यूनतम 11 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 26.7 डिग्री, न्यूनतम 11.6 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 25.1 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Share with family and friends: