नालंदा : नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के दोसूत गांव में बदमाशों ने एक महिला को हत्या कर शव पेड़ में लटका दिया है। बताया जाता है कि वेना थाना क्षेत्र के दोसूत निवासी मोहम्मद मुस्लिम शाह की पत्नी अनकी खातून को गांव के ही बदमाशों ने हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया है।
इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें हत्या किया गया है। फिलहाल प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।
रजनीश कुमार की रिपोर्ट







