यूजीसी की जून सेशन की नेट परीक्षा की तिथि में बदलाव

रांची: यूजीसी की जून सेशन की नेट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। यह परीक्षा 16 की जगह 18 जून को आयोजित की जाएगी।

इसी दिन यूपीएससी की प्री परीक्षा थी। अभ्यर्थियों की मांग पर यूजीसी द्वारा नेट की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नेट परीक्षा की नई तारीख की जानकारी दी है।

ऐसे काफी संख्या में अभ्यर्थी हैं जो यूजीसी नेट और यूपीएससी दोनों के लिए आवेदन किया है। रांची से ओम वर्मा, अभिषेक शुक्ला, बबलू महतो समेत अन्य छात्रों ने यूजीसी से परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की है।

ताकि दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर स्टूडेंट्स मिल सके। बताते चलें कि इस साल यूपीएससी द्वारा आईएएस की 180 और आईपीएस की 150 वैकेंसी समेत 1056 रिक्तियों के लिए प्रोसेस शुरू किया गया है।

वहीं यूजीसी नेट छह साल बाद फिर ऑफलाइन मोड में परीक्षा होने जा रही है।

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...