Banka में देवघर जा रहे कांवरिया की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

बांका: भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम से जल लेकर देवघर जल चढाने जा रहे एक कांवरिया की रास्ते में बदमाशों ने हत्या कर दी। मामला बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र की है जहाँ अपराधियों ने एक कांवरिया के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी आशी मंडल के रूप में की गई। मामले में बताया जा रहा है कि मृतक अपने 13 अन्य साथियों के साथ अजगैबीनाथ धाम से जल लेकर देवघर जल चढाने जा रहा था।

रास्ते में शौच के लिए अपने साथियों से अलग हो कर जंगल की तरफ गया था। कहा जा रहा है कि वहीं पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने शायद उसकी मोबाइल छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक की आवाज सुन अन्य कांवरिये वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में बेलहर के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लूटपाट के दौरान हत्या का मामला प्रतीत होता है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bihar BJP की कमान मिलते ही दिल्ली गए जायसवाल

Banka Banka Banka

Banka

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...