Advertisment

Breaking : कार्यक्रम में हुए बदलाव, तय समय से एक घंटे पहले पहुंचेंगे PM

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दो दिवसीय बिहार दौरे से पहले ही उनके कार्यक्रमों में अहम बदलाव कर दिए गए हैं। अब वे अपने तय समय से एक घंटे पहले यानी गुरुवार शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेंगे। पहले यह आगमन समय शाम 5:30 बजे निर्धारित था। यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल के मद्देनजर किया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी आधिकारिक जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हुए बदलाव की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की है। उन्होंने बताया कि पीएम की यात्रा को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं को नए कार्यक्रम के अनुसार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि यह बदलाव केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के आधार पर किया गया है।

एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन अब 4:30 बजे

पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तय था, जिसे अब एक घंटे पहले कर दिया गया है। उनके आगमन के साथ ही सभी शेष कार्यक्रमों को भी नया समय दिया गया है। यानी, पीएम की हर गतिविधि पहले के मुकाबले एक घंटा जल्दी होगी।

यह भी देखें :

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, प्रशासन सतर्क

पटना एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। विशेष सुरक्षा दल (SPG), स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे अलर्ट मोड में हैं। प्रत्येक स्थल की बारीकी से निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम स्थलों की नियमित जांच, बम स्क्वॉड की तैनाती और ड्रोन से निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है राजधानी, पोस्टर से पट गया पटना…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...