Jharkhand: Jharkhand के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। झारखंड में फिर से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग ने Jharkhand के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को राज्य के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। इस दौरान रात की ठंड में कमी आएगी।
रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छाए रहने के कारण रात की ठंड में भी कमी आ सकती है। नम हवा के लगातार आने से बादल घने हो सकते हैं। 26 को रांची समेत राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
बसंती पंचमी के बाद Jharkhandमें ठंड का कहर कम हुआ है लेकिन बीते कुछ दिनों से गर्मी का अहसास होने भर से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच बारिश की संभावना से लोगों में राहत है।हालांकि होली के बाद ठंड खत्म हो जाएगी और राज्य में गर्मी लोगों को परेशान करना शुरु कर देगी।
Highlights


