Advertisment

बंदी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने लगाया साजिश के तहत जेल के अंदर हत्या का आरोप

गया : बिहार के गया केंद्रीय कारा के एक बंदी की मौत हो गई है। बंदी की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। उन्होंने आक्रोश करते हुए जमकर हंगामा किया है। परिजनों का कहना है कि जेल के अंदर साजिश के तहत विरोधी पक्ष ने मिली भगत कर हत्या कारवाई है। मृतक की पहचान रतन सिन्हा 40 वर्ष के रूप में की गई है, जो गया के मानपुर के लखनपुर गांव का रहने वाला था।
गया सेंट्रल जेल के बंदी की मौत हो गई है। परिजनों ने इस मौत को हत्या बताया है। उन्होंने कहा है कि जिस पक्ष से विवाद के बाद वह जेल में था, उस पक्ष के लोगों ने मिली भगत कर हत्या करवाई है। आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल में जमकर हंगामा किया।

वहीं मेडिकल के इमरजेंसी में रखे शव को जबरन स्ट्रेचर सहित ले जाने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग पैदल ही स्ट्रेचर के साथ शव को ले जा रहे हैं। पुलिस रोकने की कोशिश में जुटी हुई है। बाद में शव के साथ मेडिकल रोड को जाम कर दिया। मृतक के भाई लखनपुर निवासी गौतम कुमार का आरोप है कि बीते 15 मई से मेरा भाई रतन सिन्हा गया केंद्रीय कारा में बंद था। जेल से सुबह में फोन आता है कि आपका भाई बीमार है और फिर जब वे लोग परिवार सहित मेडिकल आते हैं, तो जानकारी मिलती है कि उसके भाई की मौत हो गई है। बताया कि आज बेल होने वाला था। साजिश के तहत हत्या की गई है। मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि लेन देन के मामले में रतन सिन्हा जेल में बंद था।

यह भी पढ़े : रिटायर्ड SI पुत्र को दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई, CCTV में कैद हुआ मामला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...