जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने मारपीट के साथ हत्या का लगाया आरोप

अररिया : अररिया जेल में बंद एक कैदी की मौत से बवाल हो गया है। दरअसल, पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव से एक पुराने केस के वारंटी शोहराब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार की रात दो बजे कैदी को जेल से सदर अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया। मृतक कैदी के शरीर पर कई जख्म के निशान भी नजर आ रहे है।

वहीं परिजनों ने भी बताया कि जेल में ही शोहराब की पीटकर हत्या कर दी गई है। जबकि जेल अधीक्षक ने फोन पर बताया कि कैदी ने टॉयलेट में फांसी लगा ली थी जिसे सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना अररिया एएसपी राम पुकार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे हैं और कहा कि जेल में मौत हुई है और मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : वर्दी की हनक, ट्रैफिक पुलिस की दबंगई, बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...